DTH Networks India Forums

Full Version: cas to implemented in whole of delhi
You're currently viewing a stripped down version of our content. View the full version with proper formatting.
Source - epaper.naidunia.com.
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय कंडिशनल एक्सेस सिस्टम यानी कैस का दायरा जल्द ब़ढ़ाने की तैयारी में है। अब दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के सभी इलाकों में सिर्फ सेट टॉप बॉक्स के जरिए ही आप अपने पंसदीदा पे चैनलों को देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। यही नहीं इसके बाद कैस का दायरा देश के ५५ शहरों में भी ब़ढ़ा दिया जाएगा। वही मंत्रालय ने सेट टॉप बॉक्स पर कर और शुल्क की दर कम करने के संकेत भी दिए हैं, ताकि इसकी कीमत कम हो सके।

अभी तक दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के दक्षिणी इलाकों में ही कैस ट्रायल के रूप में लागू किया गया था। इसकी सफलता को देखकर मंत्रालय ने अब इसे महानगरों के सभी इलाकों में लागू करने का फैसला किया है। सिर्फ चेन्नई में ही यह सुविधा सभी भागों में लागू है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की सचिव सुषमा सिंह ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय ग्राहकों को सस्ते दामों पर सेट टॉप बॉक्स उपलब्ध कराने की योजना भी बना रहा है। मंत्रालय ने बॉक्स पर कर और शुल्क ढांचे को सरल बनाने की योजना बनाई है।
Oh...So finally CAS to be extended to the remaining parts of Mumbai, Kolkata and Delhi...!! Icon_cheers
Reference URL's